Lauresh Bishnoi Gang News: लॉरेश बिश्नोई गैंग की 'मैडम जहर' गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की करीबी ऐसे देती थी काम को अंजाम... - News Summed Up

Lauresh Bishnoi Gang News: लॉरेश बिश्नोई गैंग की 'मैडम जहर' गिरफ्तार, बॉबी कबूतर की करीबी ऐसे देती थी काम को अंजाम...


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभी तक तो कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पुरुष सदस्यों के पकड़ने जाने की खबर सामने आती थी लेकिन अब एक लेडी डॉन को दबोचा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है जो कि बॉबी कबूतर की करीबी बताई जा रही है। नेहा को गैंग के लोग मैडम जहर के नाम से बुलाते थे जिस पर ड्रग्स तस्करी का आरोप है। आपको बता दें कि, बॉबी कबूतर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है जिसका नाम बड़े आपराधिक मामलों में सुर्खियों में रहा है।ब्यूटी पार्लर चलाती थी नेहाजांच में यह पता चला है कि नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पुलिस का कहना है कि वह इसी काम की आड़ में गैंग से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेती थी। जानकारी के अनुसार, बॉबी और नेहा करीब सात साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे।कौन है बॉबी कबूतर? आपको बता दें कि, बॉबी कबूतर का नाम अवैध रूप से हथियारों के लेन-देन से जुड़ा रहा है। न्यूज रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बॉबी, सलीम नामक शख्स से हथियार लेता था। सलीम को नेपाल-भारत बॉर्डर एरिया से अरेस्ट किया गया था। जांच एजेंसियों ने सलीम उर्फ 'सलीम पिस्टल' पर आंतिकी संगठन ISI से संबंध रखने का आरोप लगाया था। यहां एक बात साफ कर दें कि, अब तक अदालत में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।इन मामलों से जुड़ा बॉबी का नामयह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज, बिहार में दिलचस्प मुकाबला, क्या बीजेपी पवन सिंह के नाम पर लगाएगी मुहर?


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 16:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */