लोकसभा में ईरान-इजरायल युद्ध से पैदा हुए तेल-गैस संकट पर दिए भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में भी अपनी बात रखी. पीएम ने कल देशवासियों को कोरोना जैसा संकट आने पर फिर से तैयार रहने को कहा था. हालांकि अच्छी बात यह है कि हमारे दो और जहाज एलपीजी और कच्चा तेल लेकर होर्मुज स्ट्रेट से निकल चुके हैं. महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज विपक्षी गठबंधन इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक होनी है.दिल्ली में आज बजट पेश किया जाएगा. दिल्लीवालों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं.
Source: NDTV March 25, 2026 08:45 UTC