Live Bihar Breaking News: अररिया में सामूहिक दुष्‍कर्म के दो दोषियों को मिली उम्रकैद, आरा में छात्रा को गोली मारने के मामले में चार गिरफ्तार - News Summed Up

Live Bihar Breaking News: अररिया में सामूहिक दुष्‍कर्म के दो दोषियों को मिली उम्रकैद, आरा में छात्रा को गोली मारने के मामले में चार गिरफ्तार


10 Aug 2023 3:54:21 PMबांका, संवाद सूत्र। जिले के बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के बसलेटा गांव में तालाब में डूबने से दो सहोदर भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में मातम पसारा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अशोक ठाकुर के पुत्र श्यामल कुमार ठाकुर (12) एवं आमुल कुमार ठाकुर (10) के रूप में हुई है।स्वजन ने बताया कि अपनी मां के साथ दोनों पुत्र धान की रोपाई में गया हुआ था‌। इसी दौरान दोनों भाई खेलते हुए गांव के बगल में हरदिया कुरावा तालाब में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार शाम से ही बालक लापता थे।


Source: Dainik Jagran August 10, 2023 05:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */