Live Bihar Breaking News: भोजपुर में महिला को डायन बताकर की पिटाई, बचाने गए पति पर भी लोहे की रॉड से किया हमला - News Summed Up

Live Bihar Breaking News: भोजपुर में महिला को डायन बताकर की पिटाई, बचाने गए पति पर भी लोहे की रॉड से किया हमला


14 Aug 2023 8:41:36 PMभोजपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव में एक महिला को डायन बताकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में महिला के पति तपसी साह ने पुलिस में शिकायत की, जिसमें बताया गया कि सोमवार की सुबह वे लोग अपने घर पर थे। तभी गांव के ही अमित शाह और अंजनी साह घर में घुस गए और उनकी पत्नी को डायन कह कर पीटने लगे, गाली-गलौज करने लगे। जब वह पत्नी को बचाने गया तो उसे भी लोहे की रॉड से पीटा, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। हल्‍ला सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए।


Source: Dainik Jagran August 14, 2023 03:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */