दिवंगत नेता राम विलास पासवान की जयंती आज: बेटे व पत्नी ने दी श्रद्धांजलि; 'पासवान' नामक पुस्तक का किया विमोचनलोक जनशक्ति पार्टी के दिवंगत नेता राम विलास पासवान की जयंती के मौके पर पुत्र व पार्टी नेता चिराग पासवान और पत्नी ने श्रद्धांजलि दी और पासवान नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।नई दिल्ली, एएनआइ। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के दिवंगत नेता राम विलास पासवान की जयंती पर आज उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और 'पासवान' नाम की किताब का विमोचन किया। इस मौके पर चिराग पासवान बिहार में एक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।#WATCH | LJP leader Chirag Paswan breaks down during the book launch of his late father Ram Vilas Paswan, on his birth anniversary. He says, "I am the son of a lion, will never be scared, no matter how much people try to break us..." pic.twitter.com/rh6qC5v53y — ANI (@ANI) July 5, 2021प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और सोमवार को कहा कि वे अपने मित्र को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा आम जनता के लिए उनका योगदान और पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए किया गया काम हमेशा याद किया जाएगा।Lok Janshakti Patry (LJP) leader Chirag Paswan along with his mother, and other family members launch a book titled 'Paswan', on the birth anniversary of his father and late LJP president Ram Vilas Paswan, in Delhi today. pic.twitter.com/BCwnlSjVNBचिराग ने बताया, 'आज हाजीपुर से मैं 'आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत कर रहा हूं। यह यात्रा बिहार के हर ज़िले से गुजरेगी और इसका मकसद सबके पास जाकर आशीर्वाद लेना है। मुझे किसी को ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी संतुष्टि के लिए यह यात्रा निकाल रहा हूं।'5 जुलाई 1946 को बिहार राजनीति के दिग्गज नेता रामविलास पासवान का जन्म हुआ था। 78 साल की उम्र में 8 दिसंबर 2020 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर भाई पशुपति कुमार पारस और बेटे चिराग पासवान के बीच तकरार चल रहा है। 13 जून को पशुपति नाथ पारस को लोकसभा में चिराग की जगह LJP का नेता चुन लिया गया। पार्टी के 6 सांसदों में से पांच ने उनके समर्थन में वोट दिया था। इसके बाद इन सांसदों को चिराग की अगुआई वाले विंग से निकाल दिया गया।हाल में ही चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पिता के लिए भारत रत्न अवॉर्ड की मांग की है।#WATCH | LJP leader Chirag Paswan breaks down during the book launch of his late father Ram Vilas Paswan, on his birth anniversary. He says, "I am the son of a lion, will never be scared, no matter how much people try to break us..." pic.twitter.com/rh6qC5v53y — ANI (@ANI) July 5, 2021शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 05, 2021 05:22 UTC