Love Horoscope लव राशिफल 18 अप्रैल: विडियो कॉल पर भी दूर हो सकते हैं गिले-शिकवे - News Summed Up

Love Horoscope लव राशिफल 18 अप्रैल: विडियो कॉल पर भी दूर हो सकते हैं गिले-शिकवे


प्‍यार के लिए मिलना जरूरी नही हैं। यह बात कुछ राशियों के लिए समझना जरूरी है। अन्‍यथा रिश्‍तों में दूरियां आ सकती हैं। आज ग्रह-नक्षत्रों की द‍िशा बता रही है कि कुछ लोगों की लव लाइफ विडियो कॉल पर भी बन सकती है। यानी कि आज पुराने चले आ रहे सारे गिले-शिकवे दूर होने के योग हैं। तो आइए ऐस्‍ट्रॉलजर चंद्रप्रभा से जानते हैं कि किस राशि की लवलाइफ में क्‍या है? मेष राशिप्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा कहा जाएगा। आप दोनों के मध्य जो भी मतभेद होंगे वह दूर करने का दिन रहेगा। आज आप व‍िडियो कॉल पर सारे गिले-शिकवे दूर करके फिर से एक हो जाएंगे। प्रेम की डाली पर आपकी कोयल फिर से कुहू-कुहू करेगी।वृष राशिप्रेम संबंधों को लेकर दिन मिला-जुला सा रहेगा। आपका प्रेमी किसी बात को लेकर अनिर्णय की स्थिति में दिख सकता है। आप उसके मन की बात जानने का पूरा प्रयास करेंगे और वह आपसे बात भी करेगा। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से खुल के कुछ कहने की स्थिति शायद ही हो।मिथुन राशिप्रेम संबंधों को लेकर आप असमंजस की स्थिति में फंस सकते हैं। प्रेमी आपकी ओर खिंचता हुआ आएगा लेकिन कुछ दिन पहले जिससे आपने फ्लर्ट किया था वह भी आपसे आंखें चार कर सकता है। फोन बिजी रहने पर प्रेमी के गुस्से को झेलना पड़ सकता है।हस्‍ताक्षर से जानें कैसा है आपका होने वाला जीवनसाथीकर्क राशिप्रेम संबंधों को लेकर दिन बढ़िया नहीं कहा जा सकता। जिसकी वजह से आप झुंझलाहट से भरे हो सकते हैं। प्रेमी आप पर ध्यान देने वाला नहीं है। आपकी भावनाओं को भी वह समझने में नाकामयाब रहेगा जिससे आप और ज्यादा दु:खी हो सकते हैं।सिंह राशिआपके मूड में बहुत तेजी से परिवर्तन हो सकता है और यह इतनी जल्दी-जल्दी होगा कि आपका प्रेमी मूड को भांप ही नही पाएगा। आपका मूड अगर प्रेमी नहीं समझ पा रहा है तब उस पर चिल्लाना जरुरी नहीं है। आप खुद को सभ्य बनाएं और नरमी बरतें।कन्या राशिआज के ग्रह नक्षत्र आपको कह रहे हैं कि आपको कोई ऎसी बात नहीं करनी चाहिए। जिससे प्रेम संबंध में तकरार उत्पन्न हो। जुबान पर कुछ नियंत्रण आपको करना होगा इसलिए जरुरी है कि बिना कुछ विचारे कुछ भी मुंह से ना निकालें।तुला राशिआज की आकाशीय स्थिति कहती है कि आप दोनों के प्यार-मोहब्बत की जो नदी तेज वेग से बह रही है उसमें कोई पत्थर फेंक कर हलचल पैदा कर सकता है। इस वजह से आपकी भावनाएं आपस में बुरी तरह से टकराएंगी। टकराने से नुकसान दोनों को होगा।उंगलियों से जानें वो कैसे हैं, कहीं मतलब की यारी तो नहीं करतेवृश्चिक राशिमामूली सी कोई दरार कई बार इतनी ज्यादा बढ़ जाती है जो कब खाई का रुप धारण कर ले पता ही नहीं चल पाता है। इसलिए अपना सकारात्मक पहलू सामने रखते हुए इस दरार को बढ़ने से पहले ही खत्‍म कर दें। आप कदम बढ़ाने की पहल करें सब ठीक होगा।धनु राशिभावनाओं में इतने ज्यादा बहक सकते हैं कि सामने वाले को आपकी हरकतें भी ऊल-जुलूल लग सकती हैं। दीवानों सी हरकतें आपको अपने व्यक्तित्व से अलग करेगी। आप पार्टनर पर काफी दबाव डालने की कोशिश कर सकते हैं।मकर राशिहालांकि आप दोनों के विचारों में बहुत अंतर देखने को मिलता है। लेकिन आज सभी बातों को किनारे करते हुए आप एक-दूसरे से रोमांस भरी बातें कर सकते हैं। आज ग्रह संकेत दे रहें है कि प्रेम संबंधों में आप एक पायदान और ऊपर पहुंचेंगे।कुंभ राशिकोई आपकी कमी दिखाने का प्रयास करे यह आपसे बर्दाश्त नहीं होता। अपने बारे में केवल अच्छी बातें सुनते रहने से लव-लाइफ आगे नहीं बढ़ती है। प्रेमी भी आपसे उम्मीद रखता है कि उसके बारे में दो शब्द प्यार के बोल दिए जाएं।मीन राशिजो बातें प्रेमी से कहना चाहते हैं उसे बिना किसी लाग-लपेट के कह दें। अगर जुबान साथ नहीं दे रही है तब मेल या मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह सकते हैं। आज कह नहीं पाएंगे तब आपका मन काफी व्याकुल रह सकता है। – ऐस्‍ट्रोलॉजर चंद्रप्रभा (ऐस्‍ट्रो प्रभा)


Source: Navbharat Times April 17, 2020 22:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */