शहीदों को नमन कर ऊर्जा क्षेत्र बचाने की हुंकार भरेंगे विद्युत कर्मचारीLucknow : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 23 मार्च को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में बिजली कर्मी एकजुट होंगे। महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर कर्मचारी पावर सेक्टर को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखने का संकल्प लेंगे।संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिजली कर्मियों के प्रयासों से पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम की रेटिंग में बड़ा सुधार हुआ है। ऐसे में इन निगमों के निजीकरण का विचार जनहित के विरुद्ध है। समिति ने प्रबंधन द्वारा आंदोलनकारी कर्मचारियों के ‘उत्पीड़न’ की भी कड़ी निंदा की है।राजधानी लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम सायं 4:30 बजे राणा प्रताप मार्ग स्थित हाइडल फील्ड हॉस्टल में होगा, जहां कर्मचारी शहीदों को नमन कर निजीकरण के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 13:20 UTC