लखनऊ (ब्यूरो)। राजधानी में सुबह घना कोहरा और दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। दिन ढलने के साथ ही गलन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी को फिलहाल सर्द दिनों से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं, दो दिनों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री जोकि सामान्य से 3.4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया।सर्द बना हुआ है मौसमराजधानी में सुबह हल्का से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कभी बदली तो कभी धूप देखने को मिल रही है। बर्फीली हवा से मौसम सर्द और गलन वाला बना हुआ है। धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है। लोग अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।दो दिन का रेड अलर्टआंचलिक मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट मो। दानिश ने बताया कि राजधानी को जल्द ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राजधानी में लगातार बदल रहे मौसम की वजह अरब सागर से प्रदेश में नमी आ रही है। इसके अलावा, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भी ठंड लगातार बढ़ रही है। अगले 2-3 दिन मौसम ऐसा ही ठंडक वाला बना रहेगा। साथ ही बर्फीली हवाएं गलन बढ़ाने का काम करेंगी। दो दिनों के लिए घना कोहरा के लिए रेड अलर्ट जार किया गया है। ऐसे में लोगों को सुबह के समय संभलकर गाड़ी चलानी चाहिए।यह रहा बीते दिनों का तापमानडेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान26 18.7 10.825 21.2 924 20 1223 20.2 10.422 25 9.721 18.9 10.1
Source: Dainik Jagran December 27, 2025 06:37 UTC