Lucknow News: प्राइमरी स्कूलों के 50 हजार बच्चों को नहीं मिले स्वेटर - 50 thousand children of primary schools did not get sweaters - News Summed Up

Lucknow News: प्राइमरी स्कूलों के 50 हजार बच्चों को नहीं मिले स्वेटर - 50 thousand children of primary schools did not get sweaters


\Bशिक्षा विभाग ने 30 नवंबर तक बंटवाने का किया था दावा \B\Bएनबीटी, लखनऊ :\B शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में स्वेटर बांटने की प्रक्रिया भी ठंड के साथ ठिठुर गई है। अब भी जिले के 50 हजार बच्चों को विभाग स्वेटर मुहैया नहीं करवा पाया है। जबकि 30 नवंबर तक सभी स्कूलों में स्वेटर बांटे जाने का दावा किया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ़ अमरकांत सिंह के मुताबिक जिले में तकरीबन 1 लाख 80 हजार छात्र हैं। इनमें से 1 लाख 30 हजार छात्रों को स्वेटर बांट दिए गए हैं। 8 दिसंबर तक सभी बचे स्कूलों को स्वेटर पहुंचा दिए जाएंगे।\Bजेम पोर्टल की वजह से हुई देरी\Bविभागीय अधिकारियों का कहना है कि जेम पोर्टल की वजह से स्वेटर वितरण में देरी हुई है। सरकार की ओर से अगस्त में ही स्वेटर खरीद का आदेश जारी किया गया था, लेकिन जेम पोर्टल पर फर्म से आवेदन आने में समय लग गया। इसके अलावा ब्लैकलिस्ट फर्म को टेंडर मिला था, जिसे सही समय पर स्वेटर मुहैया नहीं करवाया। इसलिए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया की गई। ऐसे में स्वेटर बंटवाने में समय लग गया।


Source: Navbharat Times December 08, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */