Lucknow News: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ से म‍िला रालोद विधानमंडल दल, गन्ना मूल्य भुगतान की मांग - News Summed Up

Lucknow News: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ से म‍िला रालोद विधानमंडल दल, गन्ना मूल्य भुगतान की मांग


लखनऊ, राज्‍य ब्‍यूरो। राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल के सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रालोद विधायकों ने बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने व किसानों को निश्शुल्क बिजली देने की मांग मुख्यमंत्री से की।रालोद ने त्वरित आर्थिक विकास योजना में सभी विधायकों को समान धनराशि आवंटित करने और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल में नेता विधानमंडल दल राजपाल बालियान, विधायक अजय कुमार, अनिल कुमार, प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली, प्रदीप कुमार सिंह गुड्डू चौधरी, मदन भैया शामिल थे।


Source: Dainik Jagran August 09, 2023 20:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */