MP में मौसम ने मचाई तबाही! 50km की रफ्तार से चली हवाएं, भोपाल-ग्वालियर समेत 18 जिलों में IMD का अलर्ट जारी - News Summed Up

MP में मौसम ने मचाई तबाही! 50km की रफ्तार से चली हवाएं, भोपाल-ग्वालियर समेत 18 जिलों में IMD का अलर्ट जारी


नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के आसपास सक्रिय प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से मंगलवार को खासकर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शाम के बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं, वहीं कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं ने नागरिकों को परेशान किया। मौसम केंद्र के अनुसार भिंड और पूर्वी श्योपुर कलां सहित कूनो नेशनल पार्क क्षेत्र में मध्यम गरज के साथ बारिश और ओले गिरे।वहीं मुरैना, शिवपुरी, पश्चिम श्योपुर कलां, ग्वालियर, दतिया, रतनगढ़, निवाड़ी, ओरछा, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सतना, चित्रकूट और रीवा जिलों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकी। 24 से अधिक जिलों में चली 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं बारिश के आंकड़ों की बात करें तो शाम साढ़े पांच बजे तक दतिया में 2.0 मिमी, ग्वालियर में 1.0 मिमी और श्योपुर में 5.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। 24 से अधिक जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरे।मंगलवार शाम को नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, रतलाम, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड और मुरैना में तेज हवाएं चलीं और कहीं-कहीं बारिश हुई। मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक, बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। प्रदेश के आसपास बने प्रेरित चक्रवात और सिस्टम वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर मध्योपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में देशांतर उत्तर अक्षांश के उत्तर तक विस्तृत है। मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक प्रेरित हवा का घेरा बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास में एक ऊपरी हवा का घेरा बना हुआ है।


Source: Dainik Jagran April 07, 2026 14:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */