MP BJP Youth Wing Protests Congress Offices Bhopal - News Summed Up

MP BJP Youth Wing Protests Congress Offices Bhopal


Hindi NewsLocalMpBhopalMP BJP Youth Wing Protests Congress Offices Bhopal | Madhya Pradesh Newsदिल्ली में कांग्रेसियों के कृत्य का एमपी में विरोध: भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालयों का घेरावभोपाल 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकदिल्ली में भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन (फाइल फोटो)दिल्ली के भारत मंडपम में हुई एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज भोपाल सहित प्रदेशभर के प्रमुख जिलों में स्थित कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर आक्रामक प्रदर्शन किया।भोपाल संभाग के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजी नगर चौराहा के पास, भोपाल ग्रामीण में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्वालियर, मुरैना, सागर, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, मंदसौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस की घटिया कार्यशैली सामने आईबीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने बताया कि आज पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई में नेतृत्व की सराहना कर रहा था। तब राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी घटिया कार्यशैली का परिचय देते हुए भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के स्थल के अंदर अर्धनग्न प्रदर्शन कर भारत की छवि धुमिल करने का प्रयास किया है।इस प्रकार के प्रदर्शन से पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुका है, जिसके विरोध में 21 फरवरी को प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर राहुल गांधी एवं कांग्रेस के विरोध में आक्रामक प्रदर्शन किया गया।.


Source: Dainik Bhaskar February 21, 2026 09:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */