MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अगस्त के महीने में जारी करेगा. MPBSE के एक अधिकारी ने NDTV को बताया कि 12वीं क्लास का रिजल्ट इस महीने जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि अगले महीने जारी किया जाएगा. दरअसल, मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी कर सकता है. लेकिन नई जानकारी के मुतबाकि, मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अगस्त के महीने में जारी किया जाएगा.
Source: NDTV July 23, 2020 05:46 UTC