MP News: हाफ शर्ट में नमाज पढ़ने पर डॉक्टर की मस्जिद में बंद कर पिटाई, कांग्रेस नेता के भाई हैं पीड़ित - News Summed Up

MP News: हाफ शर्ट में नमाज पढ़ने पर डॉक्टर की मस्जिद में बंद कर पिटाई, कांग्रेस नेता के भाई हैं पीड़ित


नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। मस्जिद में नमाज पढ़ने गए डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल के भाई डॉ. जफर खान की मस्जिद में बंद कर चार लोगों द्वारा पिटाई करने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शिकायत में पीड़ित डॉ. जफर खान पिता डॉ. इकबाल खान (44 वर्ष) निवासी सुबखार ने बताया कि सोमवार को दोपहर 1.50 बजे वे जब मस्जिद में नमाज पढ़ने गए तो हाफ शर्ट पहनकर नमाज पढ़ने की बात को लेकर इमरान खान वाद-विवाद करने लगा। पीड़ित ने जब यह कहा कि हाफ शर्ट पहनकर नमाज न पढ़ने का कोई नियम नहीं है, तब इमरान खान उर्फ शीबू पिता नियाज खान द्वारा वाद-विवाद किया गया।पाइप से हमला और शासकीय दस्तावेज फाड़ने का आरोप इस दौरान मोंटी व मिंटू दोनों पिता बहाव खान उर्फ मुन्ना और मुजीब खान ने आकर पीड़ित को पकड़ लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर पाइप से मस्जिद के अंदर ही मारपीट की। पीड़ित डॉ. जफर खान स्वास्थ्य विभाग में क्षय रोग जिला कोआर्डिनेटर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि वे उस दौरान ड्यूटी में थे। उनके आवश्यक दस्तावेज भी फाड़ दिए गए हैं। इस मामले में देर शाम दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद इकबाल के भाई के साथ मस्जिद में बंद कर पिटाई करने के मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया। पहले समझाइश का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़ित द्वारा आवश्यक कार्यवाही की मांग प्रमुखता से उठाई गई।


Source: Dainik Jagran March 17, 2026 04:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */