Hindi NewsNationalMP, Rajasthan, UP, Bihar Rain Alert | Western Disturbance Activeउत्तराखंड- केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, नैनीताल में ओले गिरे: MP में तापमान 40° पार; UP के 35, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश संभवनई दिल्ली/शिमला/देहरादून/जयपुर/लखनऊ 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है, वहीं नैनीताल में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट दिया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर है। आज यूपी के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।वहीं, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के भी 12 जिलों में बारिश की संभावना है।मध्य प्रदेश में हीटवेव के कारण हीट स्ट्रोक की भी चेतावनी है। नर्मदापुरम जिले का तापमान पिछले तीन दिन से लगातार 40°C से ज्यादा बना हुआ है। शनिवार को भी 40.4°C रहा। ऐसे में हीट स्ट्रोक खतरा है।चार फोटोज…केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी हो रही है।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है।नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई। सड़क पर ओले बिछ गए।उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ…पश्चिमी विक्षोभ मौसम की एक ऐसा सिस्टम है, जो भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं लेकर आता है। इसे अंग्रेजी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है।यह हवा और बादलों का एक समूह होता है जो पश्चिम दिशा से (यूरोप, भूमध्य सागर क्षेत्र से) चलकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान होते हुए भारत तक आता है। जब यह भारत पहुंचता है, तो मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी-हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी करवाता है।इसे ऐसे समझिए, पश्चिम की तरफ से आए बादल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों से टकराते हैं तो यहां बर्फबारी होती है। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।कब ज्यादा सक्रिय होता है…मुख्य रूप से सर्दियों (दिसंबर से मार्च) में।कभी-कभी फरवरी-मार्च में ओलावृष्टि और तेज बारिश भी होती है।अगले 2 दिन मौसम का हाल…16 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। 17 मार्च- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश/ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रहेगा।राज्यों के मौसम का हाल…मध्य प्रदेश: राज्य में तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, तापमान 40.4°C पहुंचामध्य प्रदेश में दिन का तापमान 40.4°C तक पहुंच गया है, नर्मदापुरम में पारा लगातार 40°C पार पहुंच रहा है। यहां हीटवेव का असर भी देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें…उत्तर प्रदेश: राज्य के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा भी चल सकती है, बांदा में 40°C से ज्यादा तापमानउत्तर प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह गाजियाबाद-नोएडा में बारिश हुई। जबकि लखनऊ तेज हवा चली। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदले मौसम के कारण दिन के तापमान में 2°C-4°C और रात के तापमान में 3°C-5°C की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…राजस्थान: राज्य के 10 जिलों में आंधी और बारिश का का अलर्ट, 18 मार्च से फिर बदलेगा मौसमउत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के 10 जिलों में आज आंधी-बारिश का असर रहेगा। जयपुर में शुक्रवार रात तेज बारिश भी हुई। 18 मार्च को भी ओले भी गिर सकते हैं। कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3°C तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें…उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज और 7 में बारिश का यलो अलर्ट, ओले गिरने की आशंकाउत्तरखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही इन इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें….
Source: Dainik Bhaskar March 15, 2026 03:28 UTC