Mahatma Gandhi के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडेय और उसका पति गिरफ्तार - News Summed Up

Mahatma Gandhi के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडेय और उसका पति गिरफ्तार


पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं, पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका और मिठाई बांटी थी. महात्मा गांधी की हत्या को रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथदरअसल, पुलिस ने शकुन और उसके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है. एफआईआर में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन और उनके पति अशोक पांडे सहित 12 लोगों का नाम लिखा गया. सीनियर पुलिस अधिकारी आकाश कुल्हारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 71वीं पूण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी थी. नाथूराम गोडसे के सम्मान में हिंदू महासभा महात्मा गांधी पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है.


Source: NDTV February 06, 2019 02:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */