उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर भ्रष्टाचार के दाग से सुर्खियों में है. CMO कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर जितेश सोनी को झांसी से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने शहर के राघव होटल के बेसमेंट में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि जितेश सोनी ने इस काम के बदले साढ़े तीन लाख रुपये की डिमांड की. गुरुवार को जितेश सोनी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेकर मिराज को राघव होटल के बेसमेंट में बुलाया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शहर कोतवाली ले जाया गया जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
Source: NDTV March 20, 2026 05:56 UTC