Mainpuri Murder: पहले 5 लोगों को धारदार हथियार से काटा फिर खुद को गोली से उड़ायामैनपुरी में शख्स ने अपने परिवार के 5 लोग को मौत के घाट उताराउत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के 5 लोगों को बेरहमी से मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। शुरुआती जांच में इस हत्याकांड की वजह पारिवारिक कलह को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अभी तफ्तीश में लगी है। फिलहाल वारदात में मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।खबरों की मानें तो गोकुलपुर निवासी सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर चलाता था। वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। शुक्रवार रात उसका भाई सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी घर की छत पर सो रहे थे। उसका छोटा भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ और बाकी रिश्तेदार नीचे सोए हुए थे। रात करीब तीन बजे शिववीर ने पहले छत पर सो रहे सोनू और उसकी पत्नी सोनी की गड़ासा मारकर हत्या कर दी। फिर भाई भुल्लन, भाई के दोस्त दीपक, बहनोई सौरभ को भी मौत के घाट उतार दिया।
Source: Dainik Jagran June 24, 2023 07:42 UTC