मकर संक्रांति के दिन शुभ फल पाने के लिए तिल के तेल से मालिश के साथ ही तिल का उबटन लगाना भी शुभ माना गया है। इस उपाय से अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और शनि-सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव को तिल के लड्डू अर्पित करना शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तिल का दान और भगवान को तिल का भोग लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी कष्टों का नाश होता है।मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है। ऐसे में अगर गंगा स्नान करना संभव न हो तो, घर पर भी पानी में गंगा जल और तिल मिलाकर स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना अत्यंत शुभ और पुण्यकारी माना गया है। तिल के साथ गुड़ का दान करने से शनि दोष और पितृ दोष से राहत मिलती है। इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होने लगती हैं।इस शुभ दिन सुबह स्नान के बाद तिल में घी मिलाकर हवन करना पूर्ण दायक माना जाता है। इस दौरान ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करते हुए हवन करने से धन-धान्य की वृद्धि होती। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
Source: Navbharat Times January 13, 2026 06:59 UTC