Mandala Advocates Protest New Collectorate Site - News Summed Up

Mandala Advocates Protest New Collectorate Site


मंडला में नए कलेक्ट्रेट भवन स्थल पर विरोध:मंडला में नए कलेक्ट्रेट भवन को शहर से दूर ग्राम चटुआमार में बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बुधवार को अधिवक्ता संघ ने कोर्ट परिसर से सांसद बंगले तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट को शहर में ही रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर झारिया का कहना है कि शहर में पर्याप्त सरकारी जमीन होने के बावजूद कलेक्ट्रेट को हाईवे किनारे ले जाया जा रहा है।कलेक्ट्रेट के साथ पेंशन, कोषालय, नजूल और लोक सेवा केंद्र जैसे जरूरी दफ्तर भी वहां शिफ्ट होंगे, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी और हाईवे पर हादसों का खतरा भी बढ़ेगा।सांसद से हस्तक्षेप की मांगअधिवक्ताओं ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम उनके प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर चटुआमार के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से न केवल वकील, बल्कि व्यापारी और आम जनता भी प्रभावित होगी।वकीलों ने इस दौरान ज्ञापन सौंपा है।वैकल्पिक जगहों के सुझावअधिवक्ता संघ ने कलेक्ट्रेट के लिए शहर के भीतर ही कुछ अन्य जगहों के विकल्प दिए हैं-नेहरू स्मारक स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD) परिसर।ज्ञानदीप के सामने की सरकारी जमीन।जिला आपूर्ति कार्यालय या पुराने महिला और बाल विकास दफ्तर की भूमि।महाराजपुर स्थित ठक्कर बापा परिसर।अधिवक्ताओं ने मांग की है कि जब तक उच्च न्यायालय में उद्यानिकी कार्यालय से जुड़े मामले का फैसला नहीं आ जाता, तब तक जगह के चयन को रोक दिया जाए। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए।


Source: Dainik Bhaskar February 04, 2026 11:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */