Maruti Jimny से लेकर Mahindra Scorpio-N तक, ये हैं देश की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड SUVs - News Summed Up

Maruti Jimny से लेकर Mahindra Scorpio-N तक, ये हैं देश की सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड SUVs


नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप ऑफ रोडिंग के शौकीन हैं और एक पॉपुलर ऑफ-रोडिंग कार की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं, क्योंकि इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन गाड़ियों के बारे में जो इंडियन रोड पर ऑफ-रोडिंग के लिए जानी जाती हैं।मारुति सुजुकी जिम्नीअगर आप ऑफ-रोडिंग एसयूवी के दिवाने हैं तो आपके लिए मारुति सुजुकी जिम्नी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। मारुति जिम्नी इस देश की सबसे हालिया लॉन्च हुई ऑफ रोडिंग एसयूवी कार है। इसकी कीमत 12 लाख 74 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है।टोयोटा फॉर्च्यूनरटोयोटा फॉर्च्यूनरकी शुरूआती कीमत 38 लाख 93 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं अगर आप 4x2 खरीदने जाते हैं तो ये आपको थोड़ी सस्ती पडे़गी। इसकी शुरूआती कीमत 32 लाख 59 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है।Force Gurkhaजिम्नी से पहले थार को टक्कर देने वाली गाड़ी फोर्स गुरखा है। यह भी ऑफ-रोडिंग कार है। इस गाड़ी को इंडियन मार्केट में थार को टक्कर देने के लिए उतारा गया था। यही वह गाड़ी है जो थार के सेगमेंट की है और उसी कड़ी टक्करMahindra TharMahindra Thar देश की सबसे किफायती कीमत में आने वाली ऑफ-रोडिंग एसयूवी कार है, जिसमें 4x4 सिस्टम दिया गया है, जो किसी भी ऑफ-रोडिंग में आपकी ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतरीन बनाता है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 13 लाख 87 हजार रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है।महिंद्रा स्कॉर्पियो एनपिछले साल लॉन्च हुई स्कॉर्पियो एन में फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन की तौर पर मिलता है। ये वेरिएंट ऑफ-रोडिंग के लिए काफी बेस्ट होती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की शुरूआती कीमत 13 लाख 5 हजार रुपये से शुरू होती है और 17 लाख 69 हजार रुपये तक जाती है।Note: नोट ऊपर बताई गई कीमतों में भिन्नता पाई जा सकती है। कृपया कीमत का पता लगाने के लिए आप ऑफिसियल हैंडल से संपर्क कर सकते हैं।


Source: Dainik Jagran June 11, 2023 13:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */