Hindi NewsJeevan mantraDharmMata Vaishnodevi's Temple Will Be Open For Devotees From 16 August, Online Registration For Vaishnodevi Temple, Contact Details Of Vaishno Devi Temple, Old Mythology Of Vaishno Devi, Vaishno Devi Kathaवैष्णोदेवी के दर्शन आज से: करीब 6 महीने से बंद माता वैष्णोदेवी भवन भक्तों के लिए खुला, दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगावैष्णोदेवी मंदिर जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है। मंदिर करीब 5200 फीट ऊंचाई पर और जम्मू से 61 किमी और कटरा से 13 किमी दूर है।जम्मू-कश्मीर के 1900 और अन्य राज्यों के 100 भक्त कर पाएंगे वैष्णोदेवी के दर्शनकरीब 700 साल पहले वैष्णोदेवी के भक्त पं. श्रीधर ने की थी। पं. एयरपोर्ट- वैष्णो देवी मंदिर का करीबी एयरपोर्ट जम्मू के रानीबाग में है। रानीबाग से बस या निजी कार से कटरा पहुंच सकते हैं।रेलवे स्टेशन - वैष्णो देवी मंदिर के करीबी दो रेलवे स्टेशन हैं, एक जम्मू और दूसरा कटरा है। देशभर के सभी मुख्य शहरों से जम्मू के लिए ट्रैन मिल जाती है। अब कटरा में भी रेलवे स्टेशन बन गया है। अभी कोरोना की वजह से कटरा तक ट्रेनें नहीं शुरू हुई है। इस वजह से जम्मू से प्राइवेट टैक्सी से वैष्णोदेवी तक पहुंचना होगा।कटरा से हेलिकॉप्टर कर सकते हैं बुकमंदिर की वेबसाइट से कटरा से माता मंदिर तक हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं। एक व्यक्ति के लिए एक तरफ का किराया 1045 रुपए है।कटरा से मंदिर तक की दूरी करीब 15 किमी है। यहां पहुंचने के लिए पैदल चढ़ाई करनी होती है। घोड़ा, खच्चर, पिट्ठू या पालकी की सवारी भी कर सकते हैं। लेकिन, ये अभी कोरोना की वजह से ये व्यवस्था बंद है। भक्तों के लिए बैटरी वाले वाहनों की व्यवस्था की गई है।ऑनलाइन करा सकते हैं आरती-पूजा की बुकिंगवैष्णोदेवी मंदिर में दो श्रेणी में पूजा बुक की जा सकती है। पहली 2,100 रुपए में और दूसरी 11,000 रुपए में। ये पूजा मंदिर की वेबसाइट https://www.maavaishnodevi.org/ पर बुक कर सकते हैं। इनके अलावा यहां 26,000 रु., 48,000 रु., 71,000 रु. और 1,21,000 रु. में श्रद्धासुमन पूजा करवाई जा सकती है।मंदिर में रुकने की व्यवस्थामंदिर में भक्तों के रुकने के लिए नि:शुल्क आवास की व्यवस्था भी है। अर्द्ध कुंवारी, सांझीछत और भवन के आसपास कई बड़े-बड़े हॉल हैं, यहां भक्त नि:शुल्क ठहर सकते हैं। यहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार आवास मिलता है। यहां यात्रियों के लिए नि:शुल्क कंबल स्टोर्स भी हैं। लेकिन, फिलहाल कोरोना की वजह से यात्रियों को कंबल नहीं दिए जाएंगे।जम्मू, कटरा, अर्द्ध कुंवारी, सांझीछत, भवन क्षेत्र में किराये पर एसी, नॉन एसी रूम्स बुक किए जा सकते हैं। यहां 100 रुपए से 2300 रुपए तक के कमरे किराए पर मिल सकते हैं।वैष्णोदेवी मंदिर के साथ ही अन्य देखने योग्य स्थानदेवी मंदिर के अलावा जम्मू में रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, अमर महल, बाहु किला, मानसर झील देख सकते हैं। कटरा में बटोत, पट्नीटॉप की खूबसूरत पहाड़ियां, झज्जर कोटली, कुद, मानतलाई, सनासर, शिवखोड़ी, बाबा धनसर देखने योग्य स्थान हैं। जम्मू के आसपास कश्मीर घाटी, कारगिल और लेह भी हैं।मंदिर की वेबसाइट और संपर्क नंबरमंदिर की अधिकारिक वेबसाइट https://www.maavaishnodevi.org है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एसडीएम तहसीलदार, भवन, कमरा नं0-8, कालिका भवन, फोन नंबर +91-01991- 282222 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source: Dainik Bhaskar August 16, 2020 01:07 UTC