Meerut Metro व नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों से शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचना होगा बहुत आसान, दि‍ल्‍ली भी होगी और पास - News Summed Up

Meerut Metro व नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों से शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचना होगा बहुत आसान, दि‍ल्‍ली भी होगी और पास


प्रदीप द्विवेदी, मेरठ। नमो भारत और मेरठ मेट्रो की अत्याधुनिक परिवहन सेवाएं मेरठ में व्यापार की तस्वीर को बदलने जा रही हैं। ये सेवाएं न केवल ग्राहकों और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होंगी, बल्कि मेरठ की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करेंगी।जाम और पार्किंग की समस्याओं से परेशान ग्राहक अब मेट्रो के स्टेशनों पर उतरकर नजदीकी बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।वहीं, व्यापारी पहले दिल्ली के प्रमुख बाजारों में जाने के लिए विशेष योजना बनाते थे। इसमें आठ से दस घंटे लग जाते थे, अब लगभग चार घंटे में कम पैसा खर्च कर वापस लौट आएंगे। इससे दिल्ली और मेरठ के बाजार एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।मुंबई या देश के अन्य प्रमुख शहरों से आने वाले एजेंट जो अभी तक दिल्ली से ही लौट जाते थे, वे अब मेरठ आने में भी रुचि दिखाएंगे।मेरठ साउथ (भूड़बराल) ट्रेन: दोनों बाजार व गेट : यहां फिलहाल कोई बाजार नहीं है। यहां से मोहिउद्दीनपुर मिल की तरफ जा सकते हैं। दिल्ली-दून बाईपास जाने के लिए भी यहां उतर सकते हैं। परतापुर ट्रेन: सिर्फ मेट्रो बाजार व गेट: गेट संख्या दो से उतरकर परतापुर, उद्योगपुरम व गगोल रोड के बाजार की तरफ जा सकते हैं। इसका गेट उद्योगपुरम के मुख्य गेट के पास ही स्थित है। रिठानी ट्रेन: सिर्फ मेट्रो बाजार व गेट: दो गेट हैं। गेट संख्या दो 600 मीटर दूर स्थित रिठानी बाजार जाने के लिए उपयुक्त रहेगा। आटो के अलावा पैदल भी जा सकते हैं। शताब्दीनगर (दैनिक जागरण चौराहा) स्टेशन ट्रेन: दोनों बाजार व गेट: स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाजनक परिवहन विकल्प उपलब्ध हैं। यहां दो गेट हैं। गेट संख्या एक से स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स तक पहुंचा जा सकता है। आटो से 800 मीटर दूर मेवला फ्लाईओवर के पास उतरना है। वहां से पैदल चलकर खेल उत्पाद कंपनियों तक पहुंचा जा सकता है।मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-वन और फेज-दो के लिए भी यही गेट उपयोगी रहेगा। गेट संख्या दो से संजय वन, शाप्रिक्स माल और सुपरटेक पाम ग्रीन कालोनी की दिशा में जाना आसान है। यहां से शताब्दीनगर कालोनी की तरफ भी जा सकते हैं।ब्रह्मपुरी (ट्रांसपोर्ट नगर) ट्रेन: सिर्फ मेट्रो बाजार व गेट : यहां आमने-सामने दो गेट हैं। नवीन सब्जी मंडी 170 मीटर की दूरी पर है। साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र 760 मीटर दूर है, जहां पैदल पहुंचने में लगभग 10 मिनट लगेंगे। गेट संख्या एक ट्रांसपोर्ट नगर की ओर खुलता है, जिससे स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स तक पहुंचना भी सरल है।मेरठ सेंट्रल (फुटबाल चौक) ट्रेन: सिर्फ मेट्रो बाजार व गेट : यहां दो गेट हैं। गेट संख्या दो शारदा रोड की तरफ जाने के लिए है। यह शारदा रोड मोड़ यानी दिल्ली चुंगी के नजदीक है। यहां से शारदा रोड बाजार 300 मीटर दूर है। प्रमुख दुकानों तक जाने के लिए पैदल या ई-रिक्शा आदि से जा सकते हैं। गेट संख्या एक से उतरकर बागपत अड्डा और फुटबाल चौक तक पैदल पहुंचा जा सकता है।मेट्रो प्लाजा 270 मीटर की दूरी पर है, जबकि मेरठ माल और केएमसी अस्पताल 400-400 मीटर दूर हैं। करीब छह मिनट में पैदल पहुंच जाएंगे। आटो भी कर सकते हैं। कबाड़ी बाजार तक पहुंचने के लिए मेट्रो प्लाजा से आटो की सहायता ली जा सकती है, क्योंकि यह लगभग 800 मीटर दूर है। 1.5 किलोमीटर दूर सराफा बाजार है, इसके लिए कबाड़ी बाजार होते हुए पहुंच सकते हैं।भैंसाली स्टेशन ट्रेन : सिर्फ मेट्रो बाजार व गेट : यहां से गेट संख्या तीन थापरनगर वाली गली की ओर है, जहां से भैंसाली डिपो तक पैदल पहुंचा जा सकता है। सदर बाजार 750 मीटर की दूरी पर है, पैदल जाने में लगभग 10 मिनट लगेंगे। सोतीगंज बाजार 550 मीटर दूर है और वहां पहुंचने में करीब आठ मिनट का समय लगेगा। गेट संख्या दो सदर तहसील परिसर की ओर है, जबकि जलीकोठी चौराहा निकटतम स्थान है।जली कोठी बाजार के अंदर इससे आसानी से जा सकते हैं। जिला अस्पताल 950 मीटर दूर है। जाम न होने पर आटो से वहां पहुंचने में 10 मिनट लगेंगे। सराफा बाजार 1.6 किमी दूर है, जिसके लिए आटो की सुविधा उपलब्ध है। गेट संख्या एक शहीद स्मारक और भैंसाली मैदान की दिशा में है, जहां से सदर बाजार 850 मीटर की दूरी पर है, पैदल जाने में करीब 12 मिनट लगेंगे। 280 मीटर दूर आयकर भवन है। मिनटों में पैदल ही वहां पहुंच जाएंगे।बेगमपुल ट्रेन: दोनों बाजार व गेट : गेट संख्या एक जीरो माइल पर बेगमपुल पुलिस चौकी की ओर है। यहां से आबूलेन 550 मीटर दूर है और पैदल जाने में करीब आठ मिनट लगेंगे। 800 मीटर की दूरी पर स्थित सदर बाजार में लगभग 12 मिनट में पहुंच जाएंगे। 50 मीटर दूर गांधी बाग जाने वाली दिशा में गेट नंबर चार है।लालकुर्ती बाजार 550 मीटर की दूरी पर है, जबकि गांधी बाग 1.1 किमी दूर है। इस गेट के पास ही आटो स्टैंड है। गेट संख्या तीन एसएस ब्वायज इंटर कालेज की ओर है, जहां से लालकुर्ती बाजार 450 मीटर दूर है। गेट संख्या दो लालकुर्ती पैंठ की दिशा में है। यह पीएल शर्मा रोड से 150 मीटर दूर है। दो मिनट में पहुंच जाएंगे। लालकुर्ती 650 मीटर दूर है। 600 मीटर दूर गंगा प्लाजा में पैदल जाने में करीब आठ मिनट का समय लगेगा। आटो से भी पहुंच सकेंगे।


Source: Dainik Jagran February 17, 2026 17:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */