दिल्ली में मिनी लॉकडाउन (Mini Lockdown in Delhi)-दिल्ली सरकार ने प्रदूषण (Delhi Pollution) के ख़तरनाक स्तर के मद्देनज़र राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ़्रॉम होम (work from home) नियम लागू कर दिया है. मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली सरकार के दफ़्तरों में आधे कर्मचारी आएंगे जबकि आधे घर से काम करेंगे. प्राइवेट ऑफ़िस अभी पहले जैसे ही चल रहे हैं, मंत्री राय ने उनसे भी वर्क फ़्रॉम होम की नीति अपनाने की अपील की है. जबकि नेहरू नगर में 439, पटपड़गंज में 434, अशोक विहार में 433, सोनिया विहार में 459, जहांगीरपुरी में 456, विवेक विहार में 440, वजीरपुर में एक्यूआई 449 रिकॉर्ड किया गया है. ज़ाहिर है कि दिल्ली की हवा ज़हरीली है.
Source: Dainik Jagran November 05, 2022 21:22 UTC