Modi Cabinet Ministers Portfolios: मंत्रियों के विभागों का एलान, शाह को बड़ी जिम्मेदारी, जानें- किसे मिला कौन-सा मंत्रालयModi Cabinet Ministers Portfolios प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार में 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली जबकि 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के साथ मंत्रियों के विभागों में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं। हालांकि ज्यादातर बड़े मंत्रियों के विभाग यथावत रहे हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस.जयशकंर, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा जैसे स्मृति ईरानी जैसे कद्दावर मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन मंत्रियों के विभाग बदले हैं या नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके अनुसार मनसुख मांडविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं। जानें किसे कौन सा विभाग दिया गया है...वैष्णव को रेल और सिंधिया को उड्डयननौकरशाह से नेता बने अश्विन वैष्णव को रेल मंत्री बनाया गया है। मांडविया के पास रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय की भी जिम्मेदारी रहेगी। जबकि वैष्णव को संचार, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना तकनीक (आइटी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई सूचना में दी गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया देश के नए नागरिक उड्डयन मंत्री होंगे।शाह को बड़ी जिम्मेदारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। इस मंत्रालय के जरिए सरकार अपने 'सहकार से समृद्धि' के विजन को अमलीजामा पहनाएगी। सूत्रों की मानें तो यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए मंत्रालय की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है। शाह यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।पीयूष गोयल और धर्मेद्र प्रधान को अतिरिक्त जिम्मेदारियांपीयूष गोयल को कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की भी जिम्मेदारी रहेगी। धर्मेद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे। उनके पास कौशल विकास और इंटरप्रिन्योरशिप की भी जिम्मेदारी होगी। रामचंद्र प्रसाद नए इस्पात मंत्री होंगे जबकि लोजपा के पशुपति कुमार पारस खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री बनाए गए हैं।PM Modi allocated Ministry of Personnel, Public Grievances & Pensions, Amit Shah - Minister of Home Affairs & Minister of Cooperation, Rajnath Singh allocated Minister of Defence, Nirmala Sitharaman allocated Minister of Finance & Minister of Corporate Affairs: Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/qICSmJGPrl — ANI (@ANI) July 7, 2021इन पर दारोमदार (कैबिनेट मंत्री)1- राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय2- अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री3- नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय4- निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स5- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय6- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय7- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले8- स्मृति ईरानी - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन9- पीयूष गोयल - वाणिज्य उद्योग, खाद्य वितरण, कपड़ा मंत्रालय10 - धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय11- प्रह्लाद जोशी - संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस भी12- नारायण राणे - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग13- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी14- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय15- विरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय16- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय17- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय18- रामचंद्र प्रसाद सिंह - स्टील19- अश्विनी वैष्णव - रेल, आईटी के साथ संचार मंत्रालय20- पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय21 - गजेंद्र सिंह शेखावत - जलशक्ति मंत्रालय22 - किरन रिजिजू : संस्कृति मंत्रालय23 - राजकुमार सिंह - ऊर्जा24- हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम मंत्रालय25- मनसुख मंडाविया - स्वास्थ्य मंत्री26- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय27- डॉ. महेंद्र नाथ पांडे - भारी उद्योग28- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय29- जी किशन रेड्डी - संस्कृृति, पर्यटन, पूर्वाेत्तर क्षेत्र30- अनुराग ठाकुर: सूचना प्रसारण, खेल एवं युवाराज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार1- राव इंद्रजीत सिंह, योजना, कॉरपोरेट2- डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान एंड तकनीकी, पृथ्वी विज्ञानराज्य मंत्री के तौर पर इन्हें मिली यह जिम्मेदारी1- श्रीपद येसो नायक - पोत, शिपिंग एवं टूरिज्म2- फग्गन सिंह कुलस्ते - स्टील, ग्रामीण विकास3- प्रह्लाद सिंह पटेल - जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग4- अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन5- अर्जुन मेघवाल - संसदीय मामले, संस्कृति6- वीके सिंह - सड़क परिवहन एंड हाईवे, नागरिक विमानन7- कृष्ण पाल- ऊर्जा, भारी उद्योग8- दानवे रावसाहब दादाराव- रेलवे, कोल एंड माइंस9- रामदास अठावले - सामाजिक न्याय10- साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्ता मामले, ग्रामीण विकास11- संजीव बालियान- मत्स्य, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी12- पंकज चौधरी- वित्त13- अनुप्रिया पटेल- वाणिज्य एवं उद्योग14- एसपी सिंह बघेल - लॉ एंड जस्टिस15- राजीव चंद्रशेखर- स्किल डेवलपमेंट, सूचना तकनीक16- शोभा करंदलजे- कृषि एवं किसान कल्याण17- भानु प्रताप वर्मा- लघु, मध्यम18- दर्शना जरदोश- कपड़ा, रेलवे19- वी मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य20- मीनाक्षी लेखी- विदेश, संस्कृति21- सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग22- रेणुका सिंह- जनजातीय मामलेहरदीप सिंह पुरी को भी अतिरिक्त प्रभारकिरण रिजिजू कानून मंत्री बनाए गए हैं। हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एवं प्रा
Source: Dainik Jagran July 07, 2021 16:31 UTC