Modi Govt DA Hike: मोदी सरकार की डीए बढ़ोतरी के पीछे हैं कई पेंच, खुश होने से पहले दूर कर लीजिए ये 5 कन्फ्यूजन! - News Summed Up

Modi Govt DA Hike: मोदी सरकार की डीए बढ़ोतरी के पीछे हैं कई पेंच, खुश होने से पहले दूर कर लीजिए ये 5 कन्फ्यूजन!


1-क्या DA इस महीने की सैलरी में बढ़कर आएगा? डीए में बढ़ोतरी का फैसला तो 1 जुलाई से ही लागू हो जाएगा, लेकिन बढ़ा हुआ डीए इस महीने की सैलरी में आएगा या अगले महीने आएगा, इसका फैसला इस बात से होगा कि इस बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन कब जारी होता है। हर महीने की 16 तारीख से सैलरी बनाने का काम शुरू हो जाता है। तो अगर एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो जाता है तो ये बढ़ा हुआ डीए इसी महीने की सैलरी में आ जाएगा, वरना ये अगले महीने की सैलरी से आएगा।2- क्या रुका हुआ डीए मिलेगा? कोरोना की वजह से केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से ही कर्मचारियों को दिए जाने वाले डीए में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई थी। यानी उन्हें पुरानी दर 17 फीसदी के हिसाब से ही डीए मिल रहा था। अब सरकार ने फैसला किया है 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी ही रहेगा। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से लागू होगा। इसका मतलब साफ है कि पिछले करीब 18 महीनों का कोई एरियर नहीं मिलेगा।3- आपको नुकसान हुआ या फायदा? डीए में बढ़ोतरी के फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इससे कर्मचारियों को कितना फायदा होगा। देखा जाए तो यह अलग-अलग कर्मचारी के वेतन पर निर्भर करता है। डीए का कैल्कुलेशन बेसिक सैलरी के आधार पर होता है। ऐसे में अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 10 हजार रुपये है तो अब तक उसे 1700 रुपये का डीए मिला करता था, लेकिन अब ये 2800 रुपये हो जाएगा। तो अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो इसी आधार पर कैल्कुलेट कर सकते हैं कि आपको कितना फायदा होगा।पेंशनर्स को कितना फायदा होगा होगा? जिस तरह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए का कैल्कुलेशन बेसिक सैलरी पर होता है, उसी तरह पेंशनभोगियों के लिए भी डीए का कैल्कुलेशन बेसिक पेंशन के आधार पर होता है। इस तरह अगर आपकी बेसिक पेंशन 10 हजार रुपये है तो अभी तक आपको 1700 रुपये का डीए मिलता था, जो अब 100 रुपये बढ़कर 2800 रुपये हो जाएगा। इसी आधार पर अपनी पेंशन के हिसाब से आप अपने डीए में बढ़ोतरी का कैल्कुलेशन कर सकते हैं।


Source: Navbharat Times July 14, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */