Mumbai News: पार्थ जाएंगे राज्यसभा, सुनेत्रा बारामती विस उपचुनाव लड़ेंगी - News Summed Up

Mumbai News: पार्थ जाएंगे राज्यसभा, सुनेत्रा बारामती विस उपचुनाव लड़ेंगी


Mumbai News प्रदेश की राज्यसभा की सात सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। मतदान 16 मार्च को होगा। चुनाव अधिकारी विलास आठवले ने अधिसूचना जारी की और बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च है। इस बीच, राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (अजित) ने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।सूत्रों के अनुसार, महायुति गठबंधन के तहत राकांपा (अजित) के कोटे की एक सीट पार्थ पवार को दी जाएगी। अजित पवार के निधन के बाद रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ेंगी। पार्टी सूत्रों ने पुष्टि की है कि अगले छह महीनों के भीतर होने वाले इस उपचुनाव के लिए वे तैयारी कर रही हैं। साथ ही, उन्हें जल्द ही राकांपा (अजित) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की भी योजना है।राज्यसभा में एक साथ नजर आ सकते हैं दादा-पोते : महाराष्ट्र में शरद पवार सहित सात सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। महाराष्ट्र की 7 में से 6 सीटें सत्ताधारी महायुति के पास जाने की संभावना है। इनमें भाजपा को 3, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 2 और राकांपा (अजित) को 1 सीट मिल सकती है। विपक्षी महाविकास आघाड़ी के पास केवल 1 सीट बचने की उम्मीद है। कयास है कि विपक्ष इस एकमात्र सीट से दिग्गज नेता शरद पवार को राज्यसभा भेज सकता है। यदि ऐसा होता है, तो राज्यसभा में पार्थ पवार और उनके दादा शरद पवार एक साथ नजर आ सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 18:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */