केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की इजाज़त देने के फैसले के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ सुनवाई करेगी. 22 जनवरी को होने वाली सुनवाई जस्टिस मल्होत्रा के छुट्टी पर होने के चलते टल गई थी. CBI में रहे अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव की नियुक्ति के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल द्वारा दाखिल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, उपग्रह का जीवनकाल 15 साल का है.
Source: NDTV February 05, 2019 19:31 UTC