Nagaur Elderly Woman Murdered for Jewelry - News Summed Up

Nagaur Elderly Woman Murdered for Jewelry


ज्वेलरी के लिए बुजुर्ग महिला का गला और पैर काटे:नागौर में सामान लेने निकली बुजुर्ग महिला की गला और पैर काटकर हत्या कर दी। शव को कट्‌टे में डालकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी महिला की करीब 7 लाख रुपए की ज्वेलरी भी लूटकर ले गए।. महिला रविवार सुबह से लापता थी। सोमवार सुबह 11:30 बजे उसकी लाश मिली। मामला नागौर पादू कलां थाना क्षेत्र के पंचरडा गांव का है।SHO उमाशंकर शर्मा ने बताया- जांच में सामने आया कि महिला की हत्या लूट के लिए की गई है। महिला का सिर नहीं मिला है और न ही दोनों पैर के पंजे मिले हैं।शव के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई। महिला के शरीर पर पहनी हुई ज्वेलरी भी गायब है।गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा महिला का शव।चरवाहे ने कट्टे में पड़ा देखा था शवपादू कलां थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया- पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) रविवार सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।सोमवार को बकरी चराने वाले युवक ने पचरंडा के कांकड़ क्षेत्र में झाड़ियों में कट्टा पड़ा देखा। उसने कट्टे में झांका तो उसमें महिला का शव नजर आया। इसके बाद उसने दौड़ कर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।7 लाख की ज्वेलरी लूटीनाथी देवी के पोते मुकेश ने बताया कि दादी ने गले में सोने की ठुसी (नेकलेस), कानों में झुमके, पैरों में चांदी के कड़ला, चांदी झड़ा, चांदी का कंदोरा और सोने का बोर पहन रखा था। ये सब गायब हैं। इनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है।मुकेश ने बताया कि मेरे पिता और चाचा की पहले ही मौत हो चुकी है। हम 6 चचेरे भाई मजदूरी कर गुजारा करते हैं।…ज्वेलरी के लिए महिलाओं की हत्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…पड़ोसी ने महिला के साथ बीड़ी पी, फिर मार डाला:कर्ज चुकाने के लिए सोने-चांदी के गहने लूटे; 10 दिन पहले खेत में छुपाई थी कुल्हाड़ीसवाई माधोपुर में चांदी के कड़े लूटने के लिए पड़ोसी ने ही बुजुर्ग महिला की हत्या की थी। आरोपी ने इसके लिए 10 दिन से प्लानिंग कर रखी थी और खेत में कुल्हाड़ी छुपा रखी थी। (पढ़ें पूरी खबर)


Source: Dainik Bhaskar March 17, 2026 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */