Nagpur News: आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वॉड के वाहन पर बैठकर अवैध वसूली का वीडियो वायरल - News Summed Up

Nagpur News: आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वॉड के वाहन पर बैठकर अवैध वसूली का वीडियो वायरल


Nagpur News शहर आरटीओ के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अधिकारी बिना वर्दी पहने आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वॉड के वाहन क्रमांक एमएच 04 एलटी 6631 में बैठा है।आरोप है कि अधिकारी द्वारा कुछ लोगों को साथ लेकर अवैध वसूली की जा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने इनसे पूछताछ करते हुए वीडियो बना लिया। इस वीडियो में टीम का एक व्यक्ति भागते हुए दिखाई दे रहा है। आरटीओ के मुख्य अधिकारी इसे बेबुनियाद बताते हुए कार्रवाई का हिस्सा बता रहे हैं। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम कलमना परिसर में एक शहर आरटीओ के इंस्पेक्टर बैठकर अवैध वसूली कर रहा था।बेबुनियाद बातें हैं : हमारा स्टाफ रूटीन कार्रवाई कर रहा था। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी उसने वीडियो बनाकर बेबुनियाद बातें बोली हैं। इस संबंध में कलमना पुलिस के पास शिकायत देने हमारे कर्मचारी गए हैं। मनोत ओतारी, डिप्टी आरटीओ, शहर आरटीओमामले की पड़ताल जारी : घटना को लेकर आरटीओ अधिकारी थाने में शिकायत लेकर आए हैं। कार्रवाई के दौरान िकसी ने उनका वीडियो बनाया है। पड़ताल जारी है। प्रवीण काले, थानाधिकारी कलमना


Source: Dainik Bhaskar February 15, 2026 02:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */