Nagpur News: कोराडी बिजली केंद्र में भाप के रिसाव से 4 मजदूर झुलसे - News Summed Up

Nagpur News: कोराडी बिजली केंद्र में भाप के रिसाव से 4 मजदूर झुलसे


Nagpur News कोराडी औष्णिक विद्युत केंद्र में 660 मेगावाट क्षमता के संच क्रमांक 8 के एचपी हीटर के स्टार्टअप वेंट फ्लैंज में लीकेज पाए जाने के कारण यहां देखभाल और मरम्मत का कार्य महानिर्मिती के कर्मचारियों और ठेका मजदूरों द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक भाप बाहर निकलने से एक टेक्नीशियन सहित तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए।तीन मजदूरों को हल्की चोटें : घायल मजदूरों में रवींद्र नांदुरकर, राहुल खेड़ेकर, शैलेश मेश्राम और विनोद कांबले का समावेश है। ये सभी मजदूर उस स्थान पर मरम्मत का काम कर रहे थे, तभी अचानक भाप का प्रवाह बढ़कर मजदूरों की दिशा में आ गया। अन्य मजदूर तुरंत वहां से हट गए। एक मजदूर के पैर पर भाप का असर हुआ, जबकि अन्य तीन मजदूरों को भी हल्की चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को महानिर्मिती के अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें से दो मजदूरों को आगे की जांच के लिए कामठी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सभी मजदूरों को छुट्टी दे दी गई।सावधानी बरतने के निर्देश : मुख्य अभियंता विलास मोटघरे ने बताया कि भविष्य में एेसी घटनाएं न हों, इसके लिए अधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं तथा घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी एमएसपीजीसीएल मुंबई के पीआरओ संतोष पुरोहित ने दी।


Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 07:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */