Nagpur News: खेत में काम कर रही महिला की बाघ के हमले में मौत, पति घायल - News Summed Up

Nagpur News: खेत में काम कर रही महिला की बाघ के हमले में मौत, पति घायल


Nagpur News देवलापार क्षेत्र के सावरा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे खेत में कृषि कार्य कर रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं पत्नी को बचाने के प्रयास में पति घायल हो गया। मृतक के परिवार वालों को दस लाख रुपए का धनादेश वनविभाग की ओर से दिया गया है।झाड़ियों में छुपा था : जानकारी के अनुसार सावरा निवासी मुक्ता मरसकोल्हे (35) और पति जुगल्या मरसकोल्हे (40) हमेशा की तरह खेत में गए थे। कृषि कार्य के दौरान दोनों करीब 20 से 25 फीट दूर थे। इस बीच झाड़ियों में छुपे बाघ ने अचानक मुक्ता पर हमला कर दिया। इस बीच पत्नी को बचाते समय पति भी घायल हो गया। चीख-पुकार सुन खेत में काम कर रहे लोग दौड़े। भीड़ को आते देख बाघ जंगल की ओर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल मुक्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मौके पर पहुंचे अधिकारी : घटना की जानकारी मिलने पर पेंच सब-कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट पूजा लिंबगांवकर, अक्षय गजभिये, रामटेक, देवलापार, पारशिवनी के पुलिस अधिकारी, पवनी बफर जोन के लक्ष्मीकांत ठाकरे, पवनी रीजनल के सागर बंसोड़ और चोरबाहुली के जयेश तायड़े मौके पर पहुंचे। देवलापार के ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Source: Dainik Bhaskar February 21, 2026 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */