Nagpur News: जंगली भैंसे के हमले में कपास चुन रही महिला की मौत, 2 घायल - News Summed Up

Nagpur News: जंगली भैंसे के हमले में कपास चुन रही महिला की मौत, 2 घायल


Nagpur News तहसील के पेंढरी ग्राम के खेत में कपास बिनने गई महिलाओं पर जंगली भैंसे ने हमला कर दिया। हादसे में एक महिला का घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। समाजसेवी हितेश बंसोड़ की एंबुलेंस से सभी घायलों को सावनेर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने महिला को मृत घाषित किया। दो गंभीर रूप से घायलों को नागपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।खेत में कपास बीनने गईं थीं पेंढरी निवासी रेशना विकेश धुर्वे (27), रोशनी युवनाते (24) व निशा केशव युवनाते (18), तीनों बुधवार को पेंढरी के कल्लू कनोजे के खेत में कपास बिनने गई थी। दोपहर करीब 2 बजे अचानक एक जंगली भैंसे ने उन पर हमला कर दिया। हादसे में रेशना की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही खापा के थानेदार भुजाडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामवासियों का जमावड़ा था।मृतक व घायलों को आर्थिक मदद : लोगों ने प्रदर्शन कर मृतक व घायलों को आर्थिक सहायता व आश्रितों को नौकरी देने की मांग करते हुए कृषि उपज मंडी के उपसभापति लांजेवार के नेतृत्व में खापा के वनविभाग कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में शव के साथ प्रदर्शन किया, जहां नागपुर वनविभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के बाद घायलों को आर्थिक मदद व मृतक के परिवार को 25 लाख की मदद व मृतक के पति को सरकारी नौकरी व दोनों बच्चों के पढ़ाई का खर्च देने के लिए वनविभाग तैयार हुआ। पश्चात प्रदर्शनकारियों ने शव सावनेर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। खापा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार भुजाडे के नेतृत्व में जमादार नांदुरकर कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 20:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */