Nagpur News: ट्रक से 2.53 करोड़ का गांजा जब्त , ड्राइवर गिरफ्तार - News Summed Up

Nagpur News: ट्रक से 2.53 करोड़ का गांजा जब्त , ड्राइवर गिरफ्तार


Nagpur News शहर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से लगभग 505 किलो गांजा जब्त किया। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 2.53 करोड़ बताई जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांजे की खेप ओडिशा के संबलपुर से मुंबई जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, भारी मात्रा में गांजा नागपुर के रास्ते मुंबई भेजा जा रहा है।संबलपुर से आ रहा था : सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजित टिके के मार्गदर्शन में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम तुरंत मौदा टोल नाके की ओर रवाना हुई। टोल नाके से कुछ दूरी पर एक ढाबे के पास एक बारह चक्का ट्रक (डब्ल्यू.बी.-23-डी.-7992) टीम को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। ट्रक चालक संजय यादव (34) गया, बिहार निवासी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, वह संबलपुर से लोहा लेकर मुंबई जा रहा है। टीम ने जब ट्रक की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें 20 बोरियों में करीब 505 किलो गांजा बरामद हुआ।अंतरराज्यीय नेटवर्क का संदेह : इतनी बड़ी मात्रा में नशा बरामद होना अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर संकेत करता है। कार्रवाई को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, नागपुर ने अंजाम दिया। एपीआई अमोल कोलेकर, उपनिरीक्षक शिवाजी टिपुरणे, एएसआई दत्ता बागुल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।20 प्लास्टिक की बैग में भरा था माल : सूत्रों के अनुसार नागपुर से होकर गुजरने वाले मार्गों का इस्तेमाल तस्कर लगातार करने की कोशिश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से प्लास्टिक की बोरियों में भरकर यह गांजा मुंबई भेजा गया था। पिछले चार दिन से टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिल रही थी। जिसके चलते मौदा पुलिस टोल नाके से गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रख रही थी। ओडिशा पासिंग उक्त नंबर के ट्रक में काली प्लास्टिक की 20 कई बैग में गांजा भरा मिला।दो माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई : पिछले दो माह में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले केंद्रीय राजस्व खुफिया निदेशालय ने सावनेर नाके पर 500 किलो गांजा पकड़ा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि, नागपुर मार्ग तस्करों के निशाने पर है।


Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 14:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */