Nagpur News राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) नागपुर यूनिट ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए दो अलग-अलग कार्रवाई में ट्रांसपोर्टिंग वाहन से 1251 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 6.25 करोड़ बताई गई है। डीआरआई ने गांजा तस्करी के सूत्रधार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।53 बोरियों में 142 पैकेटडीआरआई नागपुर यूनिट ने नेशनल हाईवे-53 पर ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर से मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर की ओर जा रही एक बोलेरो पिक-अप गाड़ी को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर 53 बोरियां मिलीं, जिनमें गांजा के 142 पैकेट थे, जिसका वज़न 729 किलो था। बोरियों के अंदर कच्चे अदरक का कवर कार्गो के अंदर छिपाया गया था। बरामद गांजा की कीमत 3.64 करोड़ बताई गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एक पहले से फरार था।तस्करी पर लगातार शिकंजाइससे पहले डीआरआई ने नेशनल हाईवे-47 पर भागीमहारी टोल प्लाजा पर ओडिशा बॉर्डर से आ रहे एक ट्रक को रोका था, और उसमें से 522 किलो वजन के 100 पैकेट गांजा बरामद किया था, जिसे कूलर, टेबल फैन और कंबल के कवर कार्गो के नीचे छिपाया गया था। बरामद गांजा की कीमत 2.61 करोड़ थी। इस मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। डीआरआई गांजा तस्करी गिरोह पर लगातार शिकंजा कस रहा है। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ के विज़न के लिए डीआरआई की कार्रवाई अहम है।
Source: Dainik Bhaskar February 28, 2026 06:01 UTC