Nagpur News: तपती धूप ने ठंडे जंगल सफरियों को किया सूना, मुश्किल से हो रहा वन्यजीवों का दीदार - News Summed Up

Nagpur News: तपती धूप ने ठंडे जंगल सफरियों को किया सूना, मुश्किल से हो रहा वन्यजीवों का दीदार


Nagpur News इन दिनों धूप ने लोगों को हलाकान कर रखा है। किरणें इतनी प्रखर हो चुकी है कि इंसान तो झुलस ही रहा है, वन्यजीव भी ठंडे जगहों पर छिपे हुए हैं। नागपुर के आसपास के प्रसिद्ध जंगल सफरियों - पेंच, बोर टाइगर रिजर्व, उमरेड - करंडल में पर्यटकों की संख्या तेजी से घट रही है। वजह? जानवरों की साइटिंग ही नहीं हो रही। सुबह-सुबह जंगल के रास्तों पर गाड़ियां दौड़ाई जाती है, लेकिन बाघ, तेंदुआ या हिरण की झलक मिलना मुश्किल हो रहा है।तपिश से बचने के लिए वन्यजीव पेड़ों की घनी छाया में दुबके रहते हैं। वन अधिकारी बताते हैं, "दिन का तापमान 40डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। जानवर दोपहर तक आराम करते हैं, शाम को ही सक्रिय होते हैं।" पेंच टाइगर रिजर्व में पिछले हफ्ते औसतन 200 पर्यटक आते थे, अब मुश्किल से 50। बोर में भी 70% कमी। उमरेद करहंदला के गाइड कहते हैं, "पहले पक्षियों की चहचहाहट और हिरणों के झुंड दिखते थे, अब सन्नाटा छाया है।"पर्यटन व्यवसायी परेशान। क्योंकि "सफारी बुकिंग बहुत कम हो गई है।पर्यटक सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें देखकर निराश लौट जाते हैं।" विशेषज्ञ सलाह देते हैं - सुबह जल्दी या शाम को सफारी लें। वन विभाग ने सर्कुलर जारी कर कहा, पानी की बोतलें, टोपी जरूरी। गर्मी के कारण वन्यजीवों का व्यवहार बदल गया है - वे गहरी छाया या गुफाओं में छिपे रहते हैं।फिर भी, जंगल का जादू बरकरार। कुछ साहसी पर्यटक चिड़ियों और छोटे जीवों का दीदार कर लौटते हैं। गर्मी खत्म होते ही रौनक लौटेगी। तब तक, धैर्य रखें।जंगल सफारी के समय में किया बदलाव : धूप के कारण पेंच से लेकर करांडल जंगलों की सफारियो का समय भी बदला गया है। अब सुबह आधा घंटा पहले और शाम को आधे घंटे बाद तक सफारी शुरू रखी जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 15:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */