Nagpur News: दोस्ती की आड़ में डिजिटल डकैती, हुड़केश्वर पुलिस ने किया साइबर गिरोह का पर्दाफाश - News Summed Up

Nagpur News: दोस्ती की आड़ में डिजिटल डकैती, हुड़केश्वर पुलिस ने किया साइबर गिरोह का पर्दाफाश


Nagpur News मित्र के भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का जरिया बनाने वाले एक शातिर साइबर गिरोह को हुडकेश्वर पुलिस ने धर दबोचा है। ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल धोखाधड़ी के जरिए करोड़ों का खेल खेलने वाले इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से सैकड़ों बैंक खातों और दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया है।ऐसे हुआ खुलासा : इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पवन धनवीज नामक युवक को अपने बैंक खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखाई दिए। मुख्य आरोपी रोशन प्रजापति ने पवन से दोस्ती का फायदा उठाकर उसके आधार कार्ड, सिम कार्ड और बैंक दस्तावेज हासिल कर लिए थे। जब पवन के खाते में अचानक बड़ी रकम आने और तुरंत निकलने लगी, तो उसे शक हुआ। रोशन से पूछताछ करने पर जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तब पवन ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।गिरफ्तार आरोपी : इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाल बिछाया और रोशन रामप्रसाद प्रजापति (31), निवासी मां भगवती नगर, हुड़केश्वर, फैजान आसिफ शेख (22), निवासी बड़ा ताजबाग, पीयूष अंनता दुधनकर (26), निवासी गजानन नगर, अमित ओमेश ठाकरे (32), निवासी पिपला फाटा को हिरासत में लिया।करोड़ों के लेन-देन का नेटवर्क : वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनामिका मिर्जापुरे के नेतृत्व में हुई जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ में पता चला कि, गिरोह ने आम नागरिकों को प्रलोभन देकर या झांसे में लेकर सैकड़ों बैंक खाते खुलवाए थे। शुरुआती जांच में 40 ऐसे खातों की पहचान हुई है, जिनसे बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक खाते से औसतन 50 हजार से अधिक का लेन-देन किया गया है, जो करोड़ों तक जा सकता है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सिम कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम और डेबिट कार्ड जब्त किए गए हैं। कार्रवाई डीसीपी रश्मिता राव, एसीपी नरेंद्र हिवरे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनामिका मिर्जापुरे और उनकी विशेष टीम द्वारा की गई।


Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 14:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */