Nagpur News: नागपुर एयरपोर्ट पर एक हफ्ते में दूसरी बार सॉफ्टवेयर फेल - News Summed Up

Nagpur News: नागपुर एयरपोर्ट पर एक हफ्ते में दूसरी बार सॉफ्टवेयर फेल


Nagpur News डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह यात्रियों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने से चेक-इन और लगेज मिलने में काफी देर हो गई। इससे एयरपोर्ट टर्मिनल पर लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 6 बजे इंडिगो के सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आई। इसका असर देश भर के कई एयरपोर्ट पर दिखा। नागपुर में सुबह की एयर इंडिया की मुंबई-नागपुर फ्लाइट और इंडिगो की दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानों के यात्री ज्यादा प्रभावित हुए।पांच फ्लाइट्स का मूवमेंट : कई यात्री अपना सामान लेने के लिए लगेज बेल्ट पर पहुंचे। सिस्टम बंद होने से उन्हें काउंटर पर ही रुकना पड़ा। इस दौरान चेक-इन सिस्टम भी पूरी तरह ठप हो गया। सुबह के व्यस्त समय में करीब पांच फ्लाइट्स का मूवमेंट होता है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जताई, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समझाकर माहौल शांत कराया। करीब एक घंटे बाद सिस्टम फिर से चालू हुआ, तब जाकर काम सामान्य हो सका।समय और पैसों का नुकसान : इस हफ्ते की यह दूसरी घटना है। सोमवार, 16 फरवरी को भी एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या आई थी। उस दिन प्रवेश द्वार पर डीजीयात्रा ऐप काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण यात्रियों की मैन्युअल जांच शुरू करनी पड़ी। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और हंगामा भी हुआ। लगातार हो रही तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों का एयरपोर्ट पर सफर करना मुश्किल होता जा रहा है। बार-बार सिस्टम फेल होने से समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।


Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 06:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */