Nagpur News: नागपुर जिले में नदी सफाई अभियान शुरू, पोहरा नदी से शुरुआत - News Summed Up

Nagpur News: नागपुर जिले में नदी सफाई अभियान शुरू, पोहरा नदी से शुरुआत


Nagpur News मनपा ने मानसून पूर्व तैयारी अंतर्गत नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया है। पोहरा नदी से महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबोड, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी की उपस्थिति में नदी सफाई अभियान की शुरुआत की गई। स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, नगरसेवक बंडू राऊत, सचिन नाईक, सारिका नांदूरकर, माया हाडे, दिलीप दीवे, संजय उगले, ईश्वर ढेंगले की उपस्थिति रही।6 मशीनों का उपयोग : नाग नदी, पीली नदी, पोहरा नदी की कुल लंबाई 49.17 किमी है। 15 जून तक तीनों नदियों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। नाग नदी की लंबाई 16.58 किमी, पीली नदी की लंबाई 17.42 किमी, पोहरा नदी की लंबाई 15.17 किमी है। महापौर के हस्ते मशीन का पूजन कर अभियान की शुरुआत की गई। नदी सफाई में 6 पोकलेन मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।सुरक्षा दीवार का प्रस्ताव : जहां नदी का पानी घरों में घुसता है, उसे रोकने के लिए नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के महापौर ने निर्देश दिए। नदी, नालों की सफाई करने पर मलबा वापस न जाएग, इसकी विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। समय सीमा में नदी सफाई पूरी करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर और भी मशीनें लेने के महापौर ने निर्देश दिए। जहां बरसात का पानी जमा होता है, ऐसे स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक उपाययोजना करने की सूचना दी। सफाई अभियान के शुभारंभ अवसर पर गांधीबाग जोन सहायक आयुक्त घनश्याम पंधरे, लक्ष्मी नगर जोन सहायक आयुक्त धनंजय जाधव, कार्यकारी अभियंता सतीष गुरमुले, प्रमोद लिखार, सचिन रक्षमवार, उप-अभियंता संजय इंगले, राजेश तेलरांधे, मंगेश मुले, श्याम धर्माली आदि उपस्थित थे।


Source: Dainik Bhaskar March 05, 2026 08:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */