Nagpur News: नागपुर मनपा में महिला राज, स्थायी समिति की जिम्मेदारी शिवानी दाणी के हवाले - News Summed Up

Nagpur News: नागपुर मनपा में महिला राज, स्थायी समिति की जिम्मेदारी शिवानी दाणी के हवाले


Nagpur News देश में नागपुर महानगरपालिका ने इतिहास रचा है। महापौर, उपमहापौर सहित सभी महत्वपूर्ण पदों पर पहली बार ‘महिला’ को सम्मान दिया है। सभी समितियों के सभापति की कमान महिलाओं के हाथ दी गई। मंगलवार को मनपा की विशेष सभा में समितियों के सभापति पद पर महिलाओं की घोषणाएं की गईं।नियुक्ति इस प्रकार : मनपा की तिजोरी कहे जाने वाले स्थायी समिति की कमान शिवानी दाणी को सौंपी गई है। इसी तरह अग्निशमन समिति के सभापति पद पर मायाताई इवनाते, जलप्रदाय समिति सभापति दिव्या धुरडे, परिवहन समिति सभापति मंगला खेकरे, स्थापत्य सभापति अश्विनी जिचकार, आरोग्य सभापति मनिषा अतकरे, कर आकारणी सभापति सरिता कावरे, क्रीड़ा सभापति दर्शनी धवड़, शिक्षण सभापति संतोषदेवी लढ्ढा, विधि सभापति निधि तेलगोटे, महिला व बालकल्याण सभापति सारिखा नांदुरकर, गल्लिछ बस्ती निर्मूलन समिति के सभापति पद पर ऋतिका मसराम की नियुक्ति की गई है।चयन प्रक्रिया में रहे उपस्थित : इससे पहले महानगरपालिका में स्थायी समिति समेत अन्य सभी 12 समिति के सदस्यों की चयन प्रक्रिया मंगलवार को रेशमबाग के कवि सुरेश भट सभागृह में संपन्न हुई। महापौर नीता ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित विशेष सभा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों, परिवहन समिति के सभापति समेत स्थापत्य एवं प्रकल्प विशेष समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति, विधि विशेष समिति, शिक्षा विशेष समिति, गलिच्छ बस्ती निर्मूलन विशेष समिति, खेल विशेष समिति, महिला एवं बाल कल्याण विशेष समिति, जलप्रदाय विशेष समिति, कर संकलन विशेष समिति और अग्निशमन एवं विद्युत विशेष समिति का भी गठन किया गया। सभा में उपमहापौर लीला हाथीबेड, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी सदाशिव शेलके, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, उपायुक्त मिलिंद मेश्राम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बंद लिफाफे में दिए नाम : बैठक के आरंभ में महापौर नीता ठाकरे ने सभी समिति के सदस्यांे की निर्वाचन प्रक्रिया के प्रस्ताव का वाचन कर सभागृह में संख्याबल के आधार पर गुट नेताओं से अपने-अपने दल के सदस्यों के नाम बंद लिफाफे में देने का निर्देश दिया। इसके बाद भाजपा से सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, विरोधी पक्ष नेता संजय महाकालकर और मुस्लिम बहुजन विकास आघाड़ी के गुट नेता शकील पटेल ने बंद लिफाफे में विविध समिति के सदस्यों के नाम दिए। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा समिति सचिव डॉ. रंजना लाड़े ने की।


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 05:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */