Nagpur News: नागपुर में एन. कुमार की इमारत पर चला मनपा का बुलडोजर - News Summed Up

Nagpur News: नागपुर में एन. कुमार की इमारत पर चला मनपा का बुलडोजर


Nagpur News विधानभवन के ठीक सामने स्थित चर्चित बिल्डर एन. कुमार की पूनम टावर इमारत में अवैध निर्माणकार्य के खिलाफ मनपा की कार्रवाई जारी है। सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम के नेतृत्व में मनपा का दस्ता पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने में जुटा है।कार्रवाई में 4 हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ब्रेकर और 2 मैन्युअल मशीनों के साथ कर्मचारियों की टीम तैनात है। मनपा का दस्ता वर्तमान में पहली मंजिल पर स्थित लगभग 10,000 वर्ग फीट के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा है। इस पूरी कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा 16 मार्च को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।कहां-कितना चला हथौड़ा धरमपेठ जोन के अंतर्गत आने वाली इस इमारत में अतिक्रमण का जाल कई हिस्सों में फैला था। बेसमेंट में 510.58 वर्ग मीटर के निर्माण में से 80% हिस्सा बिल्डर ने स्वयं तोड़ा था, शेष 20% को मनपा ने ढहा दिया। इसके अलावा 123.42 वर्ग मीटर का एक अन्य हिस्सा भी पूरी तरह साफ किया गया। कार्रवाई के दौरान उत्तर दिशा में पहली से आठवीं मंजिल तक के 127.28 वर्ग मीटर के हिस्से को निशाना बनाया गया। पहली मंजिल पर स्थित अतिरिक्त सर्विस फ्लोर के 1000.39 वर्ग मीटर के अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया है।


Source: Dainik Bhaskar March 13, 2026 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */