Nagpur News: बूथ स्तर पर टीओटी अभियान को गति, नगरसेवक - विधायक व सांसद बनेंगे भाजपा के विचार प्रचारक - News Summed Up

Nagpur News: बूथ स्तर पर टीओटी अभियान को गति, नगरसेवक - विधायक व सांसद बनेंगे भाजपा के विचार प्रचारक


Nagpur News. समाजसेवा व संगठन पुनर्गठन के पाठ के साथ भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगरसेवक, विधायक, सांसद से लेकर अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधि भाजपा के विचार प्रचारक बनेंगे। बूथ स्तर पर टीओटी अर्थात ट्रेनिंग ऑफ टीचर्स अभियान को गति जाएगी। अब भाजपा के वक्ताओं को भी विविध विषयों पर प्रशिक्षण मिलेगा। प्रयास रहेगा कि ये प्रवक्ता स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विषयों पर ने केवल बोले बल्कि उनके बोल काफी प्रभावी होना चाहिए। शुक्रवार को मुंबई में भाजपा की बैठक में इस संबंध में गहन चर्चा हुई है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण व अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा ने विचारधारा व सरकार के कामकाज व योजनाओं के प्रचार की व्यापक योजना बनायी है।महाराष्ट्र में भी प्रभावी तरीके से अमल5 फरवरी 2026 को दिल्ली में शुरू किए गए इस अभियान को महाराष्ट्र में भी प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। अभियान की निगरानी के लिए 6 से 7 निगरानी दल गठित किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर 14++, जिला स्तर पर 12 व मंडल स्तर पर 7 विषयों पर प्रमुखता से प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के विचार के प्रचार के साथ भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता जनसंवाद करेंगे। लोगों को बताने का प्रयास करेंगे कि भाजपा किसी भी तरह का सामाजिक या अन्य भेदभाव नहीं करती है। वह एकात्म मानवतावाद के विचार के साथ सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के विचार पर काम करती है। इसके अलावा आर्थिक तौर से पिछड़े घटक के विकास को विशेष प्राथमिकता देती है। विविध कल्याण व सम्मान योजनाएं इसी उद्देश्य के साथ चलायी जा रही है। भाजपा पदाधिकारियों को एआई टूल की बारीकियों, नमो व सरल एप का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 24 फरवरी को मुंबई में राज्य के सभी क्षेत्रों के भाजपा प्रवक्ताओं के अलावा दादर हवेली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के प्रवक्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षितों को भेजा जाएगा।विकास के साथ विचार की राजनीति को मजबूतीधर्मपाल मेश्राम, विदर्भ प्रभारी व प्रदेश सह समन्वयक, प्रशिक्षण महाअभियान के मुताबिक भाजपा मूलत: वैचारिक संगठन है। राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है। विकास के साथ विचार की राजनीति को प्रत्येक स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से न केवल संबंधित जनप्रतिनिधि के व्यक्तित्व व नेतृत्व का विकास होगा, बल्कि वह जनसामान्य से अधिक प्रगाढ़ता के साथ जुड़ेगा। विदर्भ में भी इस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 13:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */