Nagpur News मनपा के नए आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, वैष्णवी बी, उपायुक्त निर्भय जैन, मंगेश खवले, घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष के उपायुक्त राजेश भगत समेत अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका सत्कार किया। निवर्तमान आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी का पुणे महानगर विकास प्राधिकरण में तबादला होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने पदभार संभाला है।मनपा मुख्यालय की इमारत का निरीक्षण : डॉ. ईटनकर ने पदभार ग्रहण करने के बाद मनपा की छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासकीय इमारत का निरीक्षण किया। नगर रचना विभाग, संपत्ति कर विभाग के पुराने दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया। साथ ही मनपा के सभी विभागों के रिकार्ड रूम के दस्तावेजों को स्कैन कर एक ही स्टोर रूम में बनाने का भी निर्देश दिया। रिकार्ड रूम के लिए विशेष रूप से मनपा मुख्यालय परिसर के एनसीसी कार्यालय को सैन्य विभाग से वापस लेने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया। इस स्थान पर मनपा के सभी विभागों का केन्द्रीकृत रिकार्ड होगा।4 मुद्दों पर जोर : डॉ.
Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 14:19 UTC