Nagpur News: महिला व्यापारी से वसूली के लिए गैंगस्टर को दी सुपारी - News Summed Up

Nagpur News: महिला व्यापारी से वसूली के लिए गैंगस्टर को दी सुपारी


Nagpur News कोर्ट में चल रहे पैसों के लेन-देन के विवाद का फायदा उठाकर एक बिचौलिए ने गैंगस्टर के जरिए महिला व्यापारी को धमकाने का षडयंत्र रचा। आरोपियों ने महिला को गाली-गलौज कर दो दिन के भीतर 65 लाख रुपए देने की चेतावनी दी, ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। लकड़गंज पुलिस ने इस मामले में कुख्यात अपराधी दिलीप कोसुरकर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।तीन साल पहले उधार लिए थे 50 लाख : शिकायतकर्ता नीलम दीपक साखरकर (40), निवासी लकड़गंज हैं। वह व्यवसायी हैं। करीब तीन साल पहले नीलम ने अपने व्यापार के लिए किसी व्यक्ति से 50 लाख रुपए उधार लिए थे। व्यापार में मंदी के कारण वह रकम समय पर नहीं लौटा पाईं। हालांकि, बताया जा रहा है कि, उसे 45 लाख रुपए वापस कर दिए थे। बकाया रकम को लेकर विवाद फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।मध्यस्थ ने रचा षडयंत्र इस विवाद की जानकारी धीरज नामक एक मध्यस्थ को थी। उसने विवाद का लाभ उठाने के लिए छापरू नगर निवासी गैंगस्टर दिलीप कोसुरकर को वसूली की 'सुपारी' दे दी। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 4.30 बजे गैंगस्टर कोसुरकर के इशारे पर अक्षय चांभारे (35) नीलम के घर पहुंचा। उसने फोन के जरिए नीलम की बात केसपरकर से करवाई। कोसुरकर ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दो दिन के भीतर ब्याज सहित 65 लाख रुपए देने को कहा। आरोपियों ने साफ लहजे में कहा कि, यदि पैसे नहीं मिले, तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना से डरी-सहमी नीलम ने मंगलवार को लकड़गंज थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और उनके खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं।


Source: Dainik Bhaskar March 12, 2026 14:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */