Nagpur News: शराब के नशे में शिक्षकों का हंगामा, 4 को किया निलंबित - News Summed Up

Nagpur News: शराब के नशे में शिक्षकों का हंगामा, 4 को किया निलंबित


Nagpur News जिला परिषद अधिकारी, कर्मचारियों की क्रीड़ा व सांस्कृतिक स्पर्धा में भोजन काे लेकर शराब के नशे में चूर शिक्षकों ने हंगामा किया। जिला परिषद सीईओ विनायक महामुनि के आदेश पर हंगामा करने वाले चार शिक्षकों को निलंबित किया गया है। निलंबित शिक्षकों में हिंगना तहसील के मनोज मानकर, कामठी तहसील के चंद्रशेखर शिंदे, रमेश चाकुलकर और मनीष पोराटे का समावेश है। एक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की सूत्रों ने जानकारी दी है।7 से 19 फरवरी के दरमियान हुई स्पर्धा : जिला परिषद ने 17 से 19 फरवरी के दरमियान अधिकारी, कर्मचारियों की तीन दिवसीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया। क्रीड़ा स्पर्धा कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। सांस्कृतिक स्पर्धा का डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजन किया गया। क्रीड़ा स्पर्धा में दौड़ा, लंबी छलांग, गोला फेक, रस्सा खींच, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, पुष्प सजावट, रांगोली स्पर्धा आयोजित की गई। सांस्कृति स्पर्धा में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैशन शो आदि का अयोजन किया गया। स्पर्धा दौरान भोजना का इंतजाम किया गया।रोटी के लिए टूट पड़े : सूत्रों ने बताया कि भोजन का समय दोपहर 2 बजे निर्धारित था। स्पर्धा के दूसरे दिन 18 फरवरी को एक घंटे पहले यानी दोपहर 1 बजे भोजन की शुरुआत हो गई। अधिकांश कर्मचारी भोजन कर चुके थे। रोटी खत्म हो गई, इसलिए पुन: रोटी बनाई जा रही थी। इस बीच कुछ लोग रसाइयों के पास पहुंचे। तवे से रोटी निकालकर ले जाने लगे। भीड़ बढ़ने पर सभी रोटी के लिए टूट पड़े। शराब के नशे में चूर शिक्षकों ने हंगामा शुरू किया। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। भोजना व्यवस्था संभालने वालों को भला-बुरा बोलने लगे। इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। सीईओ तक बात पहुंचने पर शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। प्रभारी जिला शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) निखिल भुयार ने चार शिक्षकों का निलंबन व एक को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है।


Source: Dainik Bhaskar February 21, 2026 08:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */