Nagpur News: सोशल मीडिया पर गडकरी की छवि धूमिल करने की कोशिश! - News Summed Up

Nagpur News: सोशल मीडिया पर गडकरी की छवि धूमिल करने की कोशिश!


Nagpur News सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कथित बदनामी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में तीन इंस्टाग्राम हैंडल संचालकों के खिलाफ नागपुर के साइबर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत के आधार पर की गई है।आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पोस्ट : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर मंत्री के बारे में आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही थी। इन पोस्टों को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा था, जिससे गलत जानकारी फैलने की आशंका जताई गई। शिकायत मिलने के बाद साइबर विभाग ने तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित अकाउंट्स की पहचान कर मामला दर्ज किया।प्राथमिक जांच में ही पुष्टि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पोस्ट के जरिए मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। साइबर सेल अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच जरूर है, लेकिन इसका दुरुपयोग कर किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना कानूनन अपराध है। इस कार्रवाई के बाद साफ संदेश गया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 06:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */