बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर काफी समय से अपनी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साईं कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक लव, ड्रामा फिल्म है जिसकी प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत है। इस फिल्म में अवनीत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी प्रेमी-प्रेमिका के रोल में नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद पुरे सोशल मीडिया पर बवाल होना शुरू हो गया। दरअसल इस ट्रेलर में अवनीत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी।दरअसल इस फिल्म में 49 साल के नवाजुद्दीन अपने से 27 साल छोटी एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, विवाद तब शुरू हो गया जब ट्रेलर में इन्हें लिपलॉक किस करते हुए देखा गया। इस किसिंग सीन को देखने के बाद लोग भड़क उठे और नवाजुद्दीन और अवनीत कौर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।लोग सोशल मीडिया पर अभिनीत और नवाजुद्दीन को उनकी उम्र का अंदाजा करवा रहे हैं, लोगों का कहना है कि नवाजुद्दीन अपने से 27 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ यह सीन कैसे कर सकते हैं। बता दे अवनीत कौर मात्र 21 साल की है, ऐसे में लोग उनको कह रहे हैं कि कुछ तो शर्म करो वह तुम्हारे पापा की उम्र के हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि कोई इतने उम्र के अभिनेता के साथ इतनी छोटी बच्ची को फिल्म के लिए कैसे कास्ट कर सकता है। बता दे नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और अवनीत कौर स्टारर 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar June 15, 2023 10:15 UTC