Naxal Attack in Jharkhand: अड़की और गोइलकेरा में पोलिंग पार्टी पर माओवादियों का हमला Jharkhand Election 2019 - News Summed Up

Naxal Attack in Jharkhand: अड़की और गोइलकेरा में पोलिंग पार्टी पर माओवादियों का हमला Jharkhand Election 2019


Naxal Attack in Jharkhand: अड़की और गोइलकेरा में पोलिंग पार्टी पर माओवादियों का हमला Jharkhand Election 2019रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान दहशत फैलाने की मंशा पाले नक्सलियों ने शनिवार शाम खूंटी के अड़की और पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में चुनाव संपन्न कराकर लौट रही पोलिंग पार्टियों पर हमला कर दिया। दोनों ही जगह सुरक्षाबलों के जवाबी हमले में नक्सली भाग खड़े हुए। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।खूंटी के अड़की प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती मारंगबुरु गांव से चुनाव संपन्न करा बांदूगड़ा स्थित क्लस्टर लौट रहे मतदानकर्मियों और पुलिस पार्टी पर माओवादियों ने हमला कर दिया। यहां दोनों ओर से 100 से अधिक राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग गए। वहीं गोइलकेरा में कला गांव से लौट रही पोलिंग पार्टी पर शाम करीब पांच बजे कुला रघुनाथपुर गांव के बीच फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो नक्सली भाग गए।Posted By: Alok Shahiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */