New Coronavirus Hot-Spots: कहां से फैलेगा अगला कोरोना वायरस? चीन, जापान...नई स्टडी में कई इलाकों पर चिंता - News Summed Up

New Coronavirus Hot-Spots: कहां से फैलेगा अगला कोरोना वायरस? चीन, जापान...नई स्टडी में कई इलाकों पर चिंता


चमगादड़ से फैला? वैज्ञानिकों का मानना है कि हॉर्सशू चमगादड़ में मौजूद वायरस सीधे या पैंगोलिन जैसे जानवर के जरिए इंसानों को इन्फेक्ट कर सकता है। इन चमगादड़ों में कई तरह के कोरोना वायरस रहते हैं, खासकर COVID-2 और SARS पैदा करने वाले वायरस। नई स्टडी में रिमोट सेंसिंग की मदद से ऐसे इलाकों को देखा गया जहां ये चमगादड़ रहते हैं और वहां जमीन के इस्तेमाल को समझा गया। पश्चिमी यूरोप से लेकर दक्षिणपूर्व एशिया तक छोटे होते जंगल, इंसानी रिहाइश और कृषि के लिए इस्तेमाल इलाकों को समझा गया जहां चमगादड़ बसते हों। इनमें से ऐसी जगहें आइडेंटिफाई की गईं जहां चमगादड़ से इंसानों में वायरस जा सकता हो।रखना होगा सेहत पर असर का ख्याल अनैलेसिस में यह भी पाया गया कि जमीन के इस्तेमाल में बदलाव के साथ इनमें से कुछ इलाके हॉट-स्पॉट भी बन सकते हैं। स्टडी के सह-रिसर्चर UC बर्कली के प्रफेसर पाओलो डि'ओडोरीको ने बताया है, 'जमीन के इस्तेमाल के बदलने का लोगों की सेहत पर अहम असर पड़ता है क्योंकि हम पर्यावरण को बदल रहे हैं और जूनॉटिक वायरस से होने वाली बीमारियों के करीब पहुंच रहे हैं।' उन्होंने बताया कि जमीन को औपचारिक तरीके से बदलते वक्त पर्यावरण और समाज, कार्बन स्टॉक, माइक्रोक्लाइमेट और पानी की उपलब्धता के साथ-साथ ऐसे चेन रिएक्शन पर भी ध्यान देना चाहिए जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता हो।कहां होंगे ये हॉट-स्पॉट? इनमें से कई हॉट-स्पॉट चीन में हैं जहां मीट से जुड़े उत्पादों की मांग बढ़ी है। इसकी वजह से बड़े स्तर पर जानवरों का पालन किया जा रहा है। एक जगह पर जेनेटकिली एक समान आबादी के इतने करीब रहने पर किसी महामारी के तेजी से फैलनी की संभावना बढ़ जाती है। अनैलेसिस में यह भी पाया गया कि जापान, उत्तरी फिलिपींस और चीन में शंघाई के पास जंगल छोटे होने से हॉटस्पॉट बन सकता है। वहीं, भारत-चीन के पास और थाईलैंड में भी जानवरों की संख्या बढ़ने से ऐसा हो सकता है।


Source: Navbharat Times June 02, 2021 15:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */