New Delhi News: जितिन ने कहा - वर्धा जिले में ‘उद्यम’ के तहत 71,760 एमएसएमई पंजीकृत, लगभग 2,57,824 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन - News Summed Up

New Delhi News: जितिन ने कहा - वर्धा जिले में ‘उद्यम’ के तहत 71,760 एमएसएमई पंजीकृत, लगभग 2,57,824 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन


New Delhi News. महाराष्ट्र के वर्धा जिले में ‘ उद्यम’ के अंतर्गत 71,760 सुक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां पंजीकृत हैं। 1,466.35 करोड़ रुपए के व्यापक निवेश से इस क्षेत्र ने लगभग 2,57,824 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित किया है। इससे जिले के आर्थिक विकास और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन प्राप्त हुई है।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राकांपा (शरद) सांसद अमर काले के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) के लिए ऋण गारंटी निधि न्यास (सीजीटीएमएसई) के माध्यम से एमएसई के लिए ऋण गारंटी स्कीम (सीजीएस) लागू करता है ताकि एमएसई को दिए गए ऋणों के लिए गारंटी प्रदान की जा सके। प्रसाद ने बताया कि इस स्कीम के तहत गारंटी कवरेज की अधिकतम सीमा 10 करोड़ रुपए (एक अप्रैल 2026 से प्रभावी) है। वर्ष 2000 की शुरुआत के बाद से 28 फरवरी 2026 तक महाराष्ट्र में एमएसई को 1.66 लाख करोड़ रुपए की कुल 11.59 लाख ऋण गारंटी दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar March 25, 2026 02:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */